चांपा: कलेक्टर और एसपी ने नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर चांपा क्षेत्र का किया निरीक्षण
जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने आगामी 3 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी को लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।