चायल: सैय्यद सरावां में रेलवे ट्रैक पार कर स्कूल पहुंच रहे मासूम, हादसे का मंडरा रहा खतरा
कौशाम्बी। मूरतगंज ब्लॉक के सैय्यद सरावां गांव में काफी संख्या में मासूम बच्चे रोजाना जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं। बच्चों के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। इससे हर समय गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है।