ललितपुर: ट्रेन में नाबालिग किशोरी का अपहरण कर मुंबई ले जा रहा युवक, ललितपुर के पास लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
ललितपुर आईटीआई कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया वह झांसी से ट्रेन में सफर कर रहा था इस दौरान ट्रेन में एक नाबालिग किशोरी को युवक अपहरण कर मुंबई ले जा रहा था वही किशोरी द्वारा मदद की गुहार लगाई गई वहीं शक होने पर लोगों ने युवक को पकड़कर ललितपुर में पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।