प्रयागराज: महाकुंभ में श्रद्धालुओं से वसूली करने वाले बाइकर्स पर पुलिस ने की कार्रवाई, करीब 200 वाहनों को किया गया सीज
महाकुंभ में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूलने वाले बाइकर गैंग पर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है,आज रविवार को जीटी जवाहर चौराहे पर पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर करीब 50 दो पहिया वाहनों को हटाया गया, तथा करीब 200 दो पहिया वाहनों को पकड़ कर सीज की कार्यवाही की गई है, जबकि विभिन्न स्थानो पर पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।