प्रयागराज: सांसद संबित पात्रा और गायक कैलाश खेर ने पुण्य स्नान कर महाकुंभ की भव्यता की जमकर सराहना की
प्रयागराज के संगम तट पर आज रविवार को करीब 2:00 बजे के आसपास लोकसभा सांसद संबित पात्रा तथा उनके साथ प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने पवित्र संगम में स्नान किया, इस दौरान सांसद संबित पात्रा ने कहा कि यहां आना और पवित्र डुबकी लगाना सौभाग्य की बात है,गायक कैलाश खेर ने कहा इस तरह का आयोजन विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलता है।