प्रयागराज: महाकुंभ के दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पवित्र गंगा की धारा में लगाई आस्था की डुबकी
प्रयागराज से संगम तट पर देश-विदेश के कोने से जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं,तो वहीं गणमान्य अतिथियों का भी आगमन लगातार हो रहा है,आज रविवार को करीब 4:30 बजे के आसपास उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने महाकुंभ नगर में पहुंचकर पवित्र गंगा की धारा में आस्था की डुबकी लगाई, तथा उन्होंने महाकुंभ में की गई व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की है।