प्रयागराज: महाकुंभ में श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूलने वाले बाइक गैंग को पुलिस ने खदेड़ा, वीडियो हुआ वायरल
प्रयागराज के यमुनानगर जॉन का एक वीडियो आज रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें देखा जा रहा है कि कई दर्जन दो पहिया वाहनों को पुलिस द्वारा खदेड़ा गया है,दरअसल महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से यह बाइक गैंग मनमाना किराया वसूल लेते हैं, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस टीम द्वारा कई दर्जन बाइक गैंग को खदेड़ा गया है।