प्रयागराज: महाकुंभ नगर में आखिरी स्नान पर्व से पूर्व लगातार उमड़ रहा आस्था का जन सैलाब, वीडियो आया सामने
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले का आगमन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ समापन होगा,ऐसे में आखिरी स्नान पर्व से पूर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन जारी है,जबकि आज रविवार को करीब 1 बजे के आसपास का एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें देखा जा रहा है कि महाकुंभ नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है।