पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड आय, एक सीजन में ₹5 करोड़ से अधिक की कमाई
Panna, Panna | Jun 27, 2024 पन्ना टाइगर रिजर्व ने इस सीजन में अपने इतिहास की सबसे बड़ी आय प्राप्त की है। रिजर्व में एक अक्टूबर से 30 मई तक 2 लाख से अधिक देशी और विदेशी पर्यटक आए, जिससे 5 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई। फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि जून माह का डेटा आना बाकी है।