पन्ना: हाथियों के बच्चों के वायरल वीडियो के संबंध में क्षेत्र संचालक द्वारा दी गई जानकारी।
Panna, Panna | Jun 27, 2024 पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों के दो नन्हे बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हाथियों के दो बच्चे अठखेलियां करते हुए नजर आ रहे हैं। इस संदर्भ में पन्ना टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने जानकारी दी है।