चरपोखरी: गड़हनी थाना के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत, परिजनों में मचा चीख-पुकार
आरा सासाराम रेल खंड पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी थाना के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है। घटना सोमवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब की बताई जा रही है। मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव निवासी झरीमन पासवान के 15 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार है। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रेन से के धक्के से मौत होना प्रतीत होता है।