रमकंडा: रमकंडा में निरीक्षण के दौरान आयुष डॉक्टर नदारद, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने जताई नाराज़गी
रमकंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गढ़वा जिला परिषद उपाध्यक्ष सतनारायण यादव ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुला पाया गया, लेकिन वहां तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. रिजवाना फराहन अनुपस्थित मिलीं। इस दौरान केंद्र पर केवल एक सफाईकर्मी मौजूद थी।