हरिद्वार: वन विभाग ने किसानों को जारी किया ₹27 लाख का मुआवजा, रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी ने दी जानकारी
हरिद्वार वन विभाग द्वारा किसानों को 27 लाख रुपए का मुआवजा जारी किया गया है। रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी ने कार्यालय में सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जंगली जानवरों द्वारा चार सौ अधिक किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया गया था। खानपुर रेंज में सबसे ज्यादा 14 और हरिद्वार रेंज के किसानों को 11 लाख समेत सभी रेंजों के किसानों को मुआवजा जारी किया गया।