हरिद्वार: पुलिस स्मृति दिवस पर रोशनाबाद पुलिस लाइन में एसएसपी और एसपी जीआरपी ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी
पुलिस स्मृति दिवस पर सोमवार को रोशनाबाद पुलिस लाइन में हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और एस पी जीआरपी सरिता डोबाल ने शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। एसएसपी ने कहा कि फर्ज निभाते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।