धौलपुर: जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी को मिला विकसित भारत संकल्प यात्रा में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने शनिवार को शासन सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को वर्चुअल एवं व्यक्तिगत रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने जिला कलक्टर श्री निधि बीटी को ऑनलाइन संकल्प में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति प्रदान किया।