धौलपुर: कुम्हेरी की प्याऊ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग हुए घायल, एक की स्थिति गंभीर
शुक्रवार को धौलपुर भरतपुर मार्ग स्थित कुम्हेरी की प्याऊ के समीप आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में दो बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।