धौलपुर: गरीब, शोषित और वंचितों की हित रक्षक है मोदी सरकार: भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य
भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य शनिवार को धौलपुर जिले के प्रवास पर रहे। भाजपा कार्यालय पर ज़िलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार ही वास्तव में गरीब, शोषित और वंचितों की हित रक्षक है।