धौलपुर: शहर के लाल बाजार स्टेशन रोड समेत प्रमुख मार्गों से होकर शहर में पहली बार निकली शिव बारात, लोगों ने किया स्वागत
शहर में पहली बार शिव बारात निकाली गई।धौलपुर शहर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात का आयोजन किया गया। शिव बारात कमल होटल से शुरू हुई जो कि शहर के लाल बाजार पुरानी सब्जी मंडी तोप तिराहे होते हुए संतर रोड पर स्थित शिव बगिया में पहुंची। इस दौरान शहर से होकर गुजर रही शिव बारात का शहर वासियों ने भव्य स्वागत किया।