धौलपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित
निदेशालय महिला अधिकारिता विभाग जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को नगर परिषद सभागार धौलपुर में हर्षोल्लास के साथ महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बार के कार्यक्रम की थीम "इन्वेस्ट इन वूमेन : एक्सीलरेटिंग प्रोग्रेस" एवं "इंस्पायरिंग इंक्लूजन" रही। जिला कलेक्टर ने जिले की बालिकाओं और महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की