लोहारू: गांव दमकौरा स्थित गोगाजी मंदिर प्रांगण में त्रिवेणी लगाई गई इस दौरान युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली
Loharu, Bhiwani | Mar 26, 2024 पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पिछले लंबे समय से कार्यरत्त त्रिवेणी बाबा की प्रेरणा से युवाओं ने मंगलवार को पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा के नेतृत्व में गांव दमकौरा स्थित गोगाजी मंदिर प्रांगण में त्रिवेणी रोपित की। इस दौरान युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गंभीरता से कार्य करने की शपथ ली।