लोहारू: लोहारू में धूमधाम के साथ मनाया गया होली का त्योहार
Loharu, Bhiwani | Mar 26, 2024 लोहारू मे भी तिलक,कोरडा होली, हर्बल गुलाल व पानी के संदेश के साथ होली खेली गई। इस अवसर पर हर्बल गुलाल से तिलक लगाकर होली की बधाई दी। महिलाओं,युवाओं और बच्चों ने सद्भावना एकता और अखंडता और पानी संरक्षण के संदेश के साथ होली खेली ।कही कही पर हल्के कम पानी और पिचकारी से भी लोगों ने रंग गुलाल खेला।