लोहारू: गांव नकीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Loharu, Bhiwani | Mar 25, 2024 संजय पुत्र पीतराम गांव नकीपुर निवासी ने पुलिस को बताया कि मैं अपने खेत के आगे चारा ट्रैक्टर में डाल रहा था। उसी समय एक अज्ञात गाड़ी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मुझे टक्कर मार कर भाग गया टक्कर लगते ही मैं नीचे गिर गया और घायल हो गया घायल होने के बाद मुझे मेरे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया । इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है ।