Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

#लखनऊ के #कोचिंग_सेंटर में भी#ष#ण आ#ग! दी#वा#र तो#ड़क#र चलाया जा रहा रे#स्क्यू ऑ#परे#शन #AwaazIndiaNational #UPNews #Lucknow #CoachingCenter #CMYogi #YogiAdityanath #LatestNews

MORE NEWS

Nainital Punit Tandon Protest: “अब किसके आश्वासन पर भरोसा करूं?” “अब आश्वासन नहीं, ACTION चाहिए!” किसके भरोसे हटूं? नैनीताल लोअर मॉल रोड बचाने सड़क पर उतरे पुनीत
#AwaazIndiaDigital #Uttarakhand #Nainital #LowerMallRoad #PunitTandon #Protest #NainitalPolice #IasDeepakRawat #latestnews

Nainital Punit Tandon Protest: “अब किसके आश्वासन पर भरोसा करूं?” “अब आश्वासन नहीं, ACTION चाहिए!” किसके भरोसे हटूं? नैनीताल लोअर मॉल रोड बचाने सड़क पर उतरे पुनीत #AwaazIndiaDigital #Uttarakhand #Nainital #LowerMallRoad #PunitTandon #Protest #NainitalPolice #IasDeepakRawat #latestnews

Kichha, Udham Singh Nagar | Aug 15, 2026

हरिद्वार। शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ अत्यंत उत्साह, देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में पूरे परिसर में एक "मिनी भारत" सा दृश्य जीवंत हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, नगर निगम हरिद्वार की मेयर किरण जैसल द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात उन्होंने परेड की सलामी ली। 31वीं वाहिनी एनसीसी के कैडेट्स की गर्ल्स और बॉयज़ प्लाटूनों ने अनुशासित व शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। पीटी और परेड के उपरांत विद्यार्थियों ने उत्तराखंड, राजस्थान से लेकर दक्षिण भारत की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में अतिथियों के संबोधन:
*मुख्य अतिथि एवं मेयर किरण जैसल:* "आज का दिन हमारे राष्ट्र के उन महान बलिदानियों को याद करने का है, जिनकी बदौलत हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। शिक्षण संस्थान हमारे देश का भविष्य गढ़ते हैं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत यह सांस्कृतिक झलक इस बात का प्रमाण है कि विविधता में एकता ही भारत की असली ताकत है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।"

*संस्था के प्रबंधक बलदेव सिंह रावत:* "विद्यालय का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ छात्रों में नैतिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना का संचार करना है। अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। हम तरूण हिमालय परिवार के रूप में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।"

*प्रधानाचार्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट:* अपने संबोधन में स्वतंत्रता आंदोलन में उत्तराखंड के ऐतिहासिक योगदान और सेनानियों के त्याग को रेखांकित किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में संस्थान की उपलब्धियों का ब्योरा दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन और स्वागत किया गया।

*प्रतिभाशाली कैडेट्स एवं समाजसेवी सम्मानित:*

समारोह के दौरान एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैडेट मुस्कान, भूमि, अनुष्का, साहिल, निमेश भोज और सिद्धार्थ को सम्मानित किया गया। वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए जगत सिंह रावत, शीर्षराम शर्मा, कालिका प्रसाद काला, सतीश जोशी, हरिनारायण जोशी, जसवंत सिंह बिष्ट, दिनेश जोशी, नारायण सिंह रावत और गुंसाई को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद निशा नौडियाल, ललित रावत सहित भारी संख्या में विद्यार्थी, उनके अभिभावक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

हरिद्वार। शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ अत्यंत उत्साह, देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में पूरे परिसर में एक "मिनी भारत" सा दृश्य जीवंत हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, नगर निगम हरिद्वार की मेयर किरण जैसल द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात उन्होंने परेड की सलामी ली। 31वीं वाहिनी एनसीसी के कैडेट्स की गर्ल्स और बॉयज़ प्लाटूनों ने अनुशासित व शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। पीटी और परेड के उपरांत विद्यार्थियों ने उत्तराखंड, राजस्थान से लेकर दक्षिण भारत की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में अतिथियों के संबोधन: *मुख्य अतिथि एवं मेयर किरण जैसल:* "आज का दिन हमारे राष्ट्र के उन महान बलिदानियों को याद करने का है, जिनकी बदौलत हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। शिक्षण संस्थान हमारे देश का भविष्य गढ़ते हैं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत यह सांस्कृतिक झलक इस बात का प्रमाण है कि विविधता में एकता ही भारत की असली ताकत है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।" *संस्था के प्रबंधक बलदेव सिंह रावत:* "विद्यालय का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ छात्रों में नैतिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना का संचार करना है। अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। हम तरूण हिमालय परिवार के रूप में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।" *प्रधानाचार्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट:* अपने संबोधन में स्वतंत्रता आंदोलन में उत्तराखंड के ऐतिहासिक योगदान और सेनानियों के त्याग को रेखांकित किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में संस्थान की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन और स्वागत किया गया। *प्रतिभाशाली कैडेट्स एवं समाजसेवी सम्मानित:* समारोह के दौरान एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैडेट मुस्कान, भूमि, अनुष्का, साहिल, निमेश भोज और सिद्धार्थ को सम्मानित किया गया। वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए जगत सिंह रावत, शीर्षराम शर्मा, कालिका प्रसाद काला, सतीश जोशी, हरिनारायण जोशी, जसवंत सिंह बिष्ट, दिनेश जोशी, नारायण सिंह रावत और गुंसाई को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद निशा नौडियाल, ललित रावत सहित भारी संख्या में विद्यार्थी, उनके अभिभावक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Kichha, Udham Singh Nagar | Aug 15, 2026

रूद्रपुर 15 अगस्त, 2026 (सू.वि.)- जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व धूमधाम व हर्षाेल्लास से मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ध्वजारोहण किया, जबकि विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संविधान व जल संचय एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इसके उपरांत जिलाधिकारी व अधिकारियों ने शहीदे आजम उधम सिंह की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी। 
        कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों को फूलमाला व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व परिजन अमरजीत सिंह, इन्द्रासन यादव, आदन्द मणि रतूड़ी, प्रकाश, हरवंश सिंह, परमेश्वर, कमलेश त्रिपाठी, वर्मानंद, सुमन, श्रवण कुमार व वीर माता लक्ष्मी देवी, वीर नारी मंजू रावत को सम्मानित किया गया।
        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व बलिदानियों को नमन करते हुए कहा हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की परिकल्पनाओं को साकार करना है व देश समाज के विकास में अपनी पूर्ण सहभागिता निभानी होगी। गरीब तबके का विकास करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा हम सभी को अपने दायित्वों को बखूबी निर्वहन करते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी तभी वीरों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने देश की स्वतंत्रता को अक्षुण बनाये रखने का सभी से आह्वान किया। उन्होने युवाओं से कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए जीवन में आगे बढ़े व समाज में रोल माॅडल बने तथा समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाये। उन्होने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम सेनाननियों व राज्य अन्दोलनकारियों पर पुस्तिका का प्रकाशन किया जायेगा ताकि युवा पीड़ी उनके योगदान को जान सकें। उन्होने आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण, खाद्य संरक्षण जैसे कार्यो की हम सबकी जिम्मेदारी है, इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी की प्रेरणा से जनपद उधमसिंह नगर देश में अग्रणी रहकर नई उचाईयों को छू रहा है। 
       अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी सुभाष, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, त्रिलोकी ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के वजह से ही आज हम यहा स्वतंत्र होकर सांस ले रहे है।
       स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग द्वारा प्रातः क्रांस कन्ट्री ओपन रेस का आयोजन किया गया। जिसका जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। क्रांस कन्ट्री दौड़ बालक वर्ग में पुष्कर चन्द्र प्रथम, केवल चम्याल द्वितीय व अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह ओपन बालिका वर्ग में खुशी गोस्वामी प्रथम, गुंजन द्वितीय व गुरप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रही, इनके साथ ही कई नन्हे बच्चों को भी जिलाधिकारी ने ट्राफी व ट्रेकसूट देकर पुरस्कृत किया। 

       इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, हेम पाण्डे ने देश भक्ति गीत गाया।
       इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम मनीष बिष्ट, ओसी हिमांशु कफल्टिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य, संयुक्त निदेशक विधि डीएस जंगपांगी, सहित अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन व अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित थे।

रूद्रपुर 15 अगस्त, 2026 (सू.वि.)- जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व धूमधाम व हर्षाेल्लास से मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ध्वजारोहण किया, जबकि विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संविधान व जल संचय एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इसके उपरांत जिलाधिकारी व अधिकारियों ने शहीदे आजम उधम सिंह की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों को फूलमाला व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व परिजन अमरजीत सिंह, इन्द्रासन यादव, आदन्द मणि रतूड़ी, प्रकाश, हरवंश सिंह, परमेश्वर, कमलेश त्रिपाठी, वर्मानंद, सुमन, श्रवण कुमार व वीर माता लक्ष्मी देवी, वीर नारी मंजू रावत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व बलिदानियों को नमन करते हुए कहा हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की परिकल्पनाओं को साकार करना है व देश समाज के विकास में अपनी पूर्ण सहभागिता निभानी होगी। गरीब तबके का विकास करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा हम सभी को अपने दायित्वों को बखूबी निर्वहन करते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी तभी वीरों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने देश की स्वतंत्रता को अक्षुण बनाये रखने का सभी से आह्वान किया। उन्होने युवाओं से कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए जीवन में आगे बढ़े व समाज में रोल माॅडल बने तथा समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाये। उन्होने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम सेनाननियों व राज्य अन्दोलनकारियों पर पुस्तिका का प्रकाशन किया जायेगा ताकि युवा पीड़ी उनके योगदान को जान सकें। उन्होने आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण, खाद्य संरक्षण जैसे कार्यो की हम सबकी जिम्मेदारी है, इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से जनपद उधमसिंह नगर देश में अग्रणी रहकर नई उचाईयों को छू रहा है। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी सुभाष, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, त्रिलोकी ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के वजह से ही आज हम यहा स्वतंत्र होकर सांस ले रहे है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग द्वारा प्रातः क्रांस कन्ट्री ओपन रेस का आयोजन किया गया। जिसका जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। क्रांस कन्ट्री दौड़ बालक वर्ग में पुष्कर चन्द्र प्रथम, केवल चम्याल द्वितीय व अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह ओपन बालिका वर्ग में खुशी गोस्वामी प्रथम, गुंजन द्वितीय व गुरप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रही, इनके साथ ही कई नन्हे बच्चों को भी जिलाधिकारी ने ट्राफी व ट्रेकसूट देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, हेम पाण्डे ने देश भक्ति गीत गाया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम मनीष बिष्ट, ओसी हिमांशु कफल्टिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य, संयुक्त निदेशक विधि डीएस जंगपांगी, सहित अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन व अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित थे।

Kichha, Udham Singh Nagar | Aug 15, 2026