कटंगी: अमानक अग्निशमन उपकरण मिलने पर एसडीएम ने चार पटाखा दुकानदारों को फटकारा, यातायात व्यवस्था भी सुधरवाई
एसडीएम विजय सिंह यादव ने अस्पताल ग्राउंड में लगाए गए पटाखा बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के सामने रखे पानी के ड्रम, बालू, फायर एक्सटिंग्विशर, फायर ब्रिगेड और पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम, नगरपालिका सीएमओ, तहसीलदार सहित राजस्व एवं नगरपालिका अमला मौजूद रहा।