बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने अलग-अलग मामलों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस अलग अलग मामलो के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शराब के नशे में बेलवा राय के मदन राय,चैलाहा बिनटोली के मुकेश मुखिया व बिजली मुखिया को गिरफ्तार किया गया। जबकि प्राथमिकी अभियुक्त चैलाहा के बिक्रम पासवान व मारपीट के आरोपी जमिलुर्रह्मान को सिसवनिया से गिरफ्तार किया गया है।