सुजानगढ़: सुजानगढ़ में दिनदहाड़े महिला का मंगलसूत्र झपटा, बाइक सवार बदमाश फरार
सुजानगढ़। स्टेशन रोड पर पीसीबी स्कूल के सामने सोमवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया। लोडसर निवासी सुमन देवी खरीदारी कर पैदल बस स्टैंड जा रही थीं। दोपहर करीब 3 बजे बिना नंबर की बाइक से रॉन्ग साइड आए बदमाश झपट्टा मारकर मंगलसूत्र तोड़कर एयू बैंक की गली की ओर भाग गए।