ललितपुर: अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर ने तहसील सदर, ललितपुर में आयोजित 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' के दौरान की जनसुनवाई
ललितपुर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के द्वारा तहसील सदर,ललितपुर में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के दौरान जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके निष्पक्ष, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।