डुमरा: डीएम रिची पाण्डेय ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, लोगों से रक्तदान करने की अपील
सीतामढ़ी जिलापदाधिकारी सह अध्यक्ष, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सीतामढ़ी रिची पाण्डेय ने रेड क्रॉस ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सचिव राजेश कुमार सुन्दरका एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।