चंदिया: झोझा फॉल में सेल्फी का जुनून, युवा जान जोखिम में डालकर डेंजर जोन में ले रहे सेल्फी
Chandia, Umaria | Aug 19, 2026 उमरिया जिले में बारिश के साथ झरने और जलप्रपात आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, लेकिन खूबसूरत नजारों के बीच जान जोखिम में डालकर सेल्फी और फोटोशूट करने का जुनून अब चिंता बढ़ा रहा है। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर झोझा फॉल में भी युवा सुरक्षा की अनदेखी करते हुए खतरनाक चट्टानों और झरने के आसपास पहुंच रहे हैं।बारिश के बाद झोझा फॉल में मछडार नदी उफान पर है।