दारू: बैरिकेडिंग के बिना देवरिया सिवाने नदी पुल दे रहा हादसों को न्योता, रात में सफर करना मौत को दावत जैसा
बैरिकेडिंग विहीन देवरिया सिवाने नदी पुल हादसों को दे रहा न्योता, रात के अंधेरे में सफर करना मौत को दावत देने जैसा। दारू प्रखंड के कबिलासी पंचायत अंतर्गत देवरिया स्थित सिवाने नदी पर बना पुल इन दिनों प्रशासनिक उदासीनता के कारण बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है। पुल के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग या कंक्रीट की बैरिकेडिंग न होने से यहाँ खतरे का साया मंडराता रहता है।