बड़वाह: बड़वाह के नर्मदा घाट पर श्रीराम भक्त प्रभातफेरी मंडल ने चलाया सफाई अभियान, पुराने वस्त्रों सहित भारी कचरा जमा किया
मध्यप्रदेश के बड़वाह नावघाट खेड़ी के नर्मदा घाट पर श्रीराम भक्त प्रभातफेरी मंडल ने साप्ताहिक सफाई अभियान के तहत रविवार को सुबह सफाई अभियान चलाया है। मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए गए सफाई अभियान मे मंडल सदस्यों ने नर्मदा जल व घाट क्षेत्र मे सफाई करते हुए बड़ी मात्रा मे विसर्जित किए हुए पुराने कपड़े, निर्मालय सामग्री सहित कचरा