हरिद्वार: हरिद्वार में तैनात दो पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर रोशनाबाद मुख्यालय में विदाई समारोह, SSP ने किया सम्मानित
हरिद्वार में तैनात दो पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर सोमवार को रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने उप निरीक्षक नीलांबर दत्त जोशी और अपर उप निरीक्षक दिनेश चंद्र को सम्मानित किया। इस दौरान एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों के कार्यकाल की सराहना करने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।