हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से 3 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए 135 पव्वे देसी शराब
रानीपुर कोतवाली पुलिस में रविवार रात को अलग-अलग क्षेत्रों से 3 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। तीनों के कब्जे कुल मिलाकर देसी शराब के 135 पव्वे भी बरामद किए है। तीनों के खिलाफ अलग-अलग आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए। सोमवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही