जमालपुर: जमालपुर में साइबर ठगी का मामला, पीड़ित ने थाना प्रभारी से कार्रवाई की गुहार लगाई
जमालपुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड फंसने के बाद साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पंकज कुमार ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर बताया कि 6 सितंबर को कुमार स्टेशन के सामने स्थित एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने के दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम पर दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने कार्ड ब्लॉक होने की बात कहकर उन्हें बैंक जाने की सलाह दी। बाद