कासगंज: ढोलना थाना क्षेत्र में युवती को किया गया अगवा, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पूरा मामला ढोलना थाना क्षेत्र के बिलराम का है। जहां रहने वाले एक व्यक्ति ने ढोलना थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी को कस्बे का ही रहने वाला कासिम पुत्र यूनुस बहला फुसलाकर अगवा कर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।