कासगंज: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। दिए गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली किए जाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।