कासगंज: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाए जाने को लेकर कलेक्ट्रेट पर सीडीओ ने की बैठक
सीडीओ सचिन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की द्वितीय जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए पूरी तैयारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया संचारी रोगों से जुड़े मामलों की आशंका को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य करें।