मंगलवार 4 बजे ग्राम लहसुना में क्रिकेट प्रतियोगिता में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की दिशा देता है।