जगदलपुर: खंड शिक्षा अधिकारी ने जगदलपुर के विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण, दो शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए डीईओ को लिखा पत्र
विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर अनिल दास ने दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने प्राथमिक शाला बुरुंदवाड़ा सेमरा , प्राथमिक शाला माचकोट , प्राथमिक शाला हायर सेकेंडरी. तिरिया , प्राथमिक शाला धनपुंजी, माध्यमिक शाला कस्तूरी , प्राथमिक शाला डोंगरीगुड़ा प्राथमिक शाला मारकेल,प्राथमिक शाला खम्हारगांव का निरीक्षण किया।