शहपुरा: दूधी मझौली गांव में खेत में काम कर रहे किसान को सर्प ने काटा, शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी
शहपुरा थाना क्षेत्र के दूधी मझौली गांव में खेत में काम कर रहे किसान के पैर में सर्प ने काट लिया किसान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 3:00 किसान खेत में निंदाई का काम कर रहा था उसी दौरान किसान के पैर में सर्प ने काट लिया किसान का शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी है ।