अर्की: आईटीआई अर्की में चल रही 4 दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, एसडीएम अर्की रहे मुख्यातिथि
Arki, Solan | Mar 30, 2024 आईटीआई अर्की में चल रही 4 दिवसीय जिलास्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन मौके पर एसडीएम अर्की यादविंदर पॉल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। यादविंदर पॉल ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि खेलों के जरिए खिलाड़ियों के अंदर अनुशासन पनपता है। खेलों में भाग लेने से खिलाड़ी का जहाँ शारीरिक विकास होता है,वहीं मानसिक रूप से भी मजबूत होता है।