अर्की: सिविल हॉस्पिटल अर्की को आज अर्की नगर के एक परिवार ने दान किए उपकरण
Arki, Solan | Mar 29, 2024 नपं अर्की के वार्ड नंबर 6 निवासी गिरधारी लाल शर्मा ने शुक्रवार को सिविल हॉस्पिटल अर्की को 5 व्हीलचेयर व 5 स्ट्रेचर दान किए। नपं अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पिछले माह रोगी कल्याण समिति अर्की की बैठक हुई थी,जिसमें व्हीलचेयर व स्ट्रेचर की कमी बारे बताया गया था। गुप्ता ने कहा कि जब इस बारे गिरधारी लाल शर्मा से बात की गई तो उन्होंने इसकी स्वीकृति दी।