अर्की: अर्की क्षेत्र में चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने पकड़कर कोर्ट में किया पेश, 5 दिन की मिली पुलिस रिमांड
Arki, Solan | Mar 29, 2024 अर्की क्षेत्र में चोरी को अंजाम देने वाले चोर उत्तराखण्ड निवासी अशरफ को पुलिस ने पिछले कल जीरकपुर से पकड़ा था। जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया,जहाँ उसे 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जानकारी अनुसार आरोपी अशरफ ने जाली आधार कार्ड बनाकर अपनी पहचान साहिल रावत बताई है। अशरफ ने इसी माह सूरजपुर के एक मंदिर में चोरी को अंजाम दिया था और वहाँ से नगदी व आभूषण चुराए थे।