अर्की: पुलिस स्टेशन अर्की के 3 रिहायशी कमरों की तूफान के चलते उड़ी छतें, किसी तरह का कोई नुकसान नहीं
Arki, Solan | Mar 30, 2024 तूफान के चलते पुलिस स्टेशन अर्की में कार्यरत कर्मचारियों के कमरों की छतें उड़ गई। विगत रात्रि शुक्रवार को गहरी नींद में सो रहे पुलिस कर्मियों की नींद जब भारी आवाज सुन कर टूटी तो देखा की उनके सिर से छत गायब थी। उन्होंने तुरन्त अपना सामान उठाया व साथी कर्मियों के कमरों में रखा इतने में तीन कमरों की छत उड़कर मैदान में जा गिरी।इस दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।