प्रधान पूनम कुमारी ने जताया मतदाताओं का आभार
परागपुर ।। News123 ।। प्रागपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत रोरी-कोरी की प्रधान पूनम कुमारी पत्नी रजनीश कुमार ने पंचायत चुनाव में मिले सहयोग और समर्थन के लिए पंचायत के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायतवासियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
पूनम कुमारी ने कहा कि पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान सहयोग करने वाले सभी समर्थकों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं पंचायतवासियों का विशेष धन्यवाद किया। साथ ही पंचायत के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग और सुझावों की अपेक्षा भी जताई।