उपप्रधान ब्रजिंदर सिंह ने जताया मतदाताओं का आभार
डाडा सिबा ।। News123 ।। प्रागपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत गुर्नवाड़ के उपप्रधान ब्रजिंदर सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने पंचायत चुनाव में मिले समर्थन और विश्वास के लिए सभी मतदाताओं, समर्थकों तथा पंचायतवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंचायत के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
ब्रजिंदर सिंह ने कहा कि यह जीत पूरे पंचायत क्षेत्र की जनता की जीत है और सभी के सहयोग से विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी।