बस्ती: मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण और माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
Basti, Basti | Jan 19, 2026 वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण और माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को क्षति पहुँचाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर कांग्रेस पदाधिकारियों, नेताओं ने जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल को सम्बोधित ़ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को साैंंपा है।