बस्ती: पुरानी बस्ती थाने की पुलिस और संयुक्त टीम ने हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
Basti, Basti | Jan 19, 2026 थाना पुरानी बस्ती पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। बस्ती पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि चैनपुरवा अंडरपास के पास से अभियुक्त विवेक पासवान उर्फ सेठ व विपिन पासवान को पकड़ा है।