मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में अराजकता, नशेड़ियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पीडीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है। नशेड़ियों का जमावड़ा यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। सोमवार 10 बजे देर रात यहां खुलेआम मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे यात्रियों में डर का माहौल है। पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।