महोबा: मंत्री मन्नू कोरी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का लिया फीडबैक
Mahoba, Mahoba | Jun 5, 2026 श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज, दवा, भोजन और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। मरीजों ने अस्पताल की सेवाओं पर संतोष जताया। मंत्री ने सीएमएस को अस्पताल में स्वच्छता, नियमित चादर बदलने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने निदेश दिए।